Last modified on 11 फ़रवरी 2010, at 20:37

घायल / हरे राम सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:37, 11 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरे राम सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> उसने ठीक हमारी न…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसने ठीक हमारी नाक पर पत्थर मारा
और हम हो गए घायल
क्या सिर्फ़ घायल?
कलेजे पर लोटते हैं साँप
दिलों में घोंपे जाते हैं खंज़र
संगीनों की धड़कनें जब
हो जती हैं प्रचण्ड।
झोंपड़े के बीच
दूध पीता बचा
वात्सल्य उड़ेलती माँ
और दफ़्तर से लौटते पिता को
निगल जाती है शाम
उदास हो जाती हैं वादियाँ
तब भी
तुम होते हो घायल
सिर्फ़ घायल
हज़ारों वर्षों से होते रहे हो घायल
बोलो-
कब तक होते रहेंगे-
हम घायल