भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक अन्धेरी भीड़ / कात्यायनी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:54, 16 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कात्यायनी |संग्रह=जादू नहीं कविता / कात्यायनी }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक अन्धेरी भीड़
उसके आसपास फुँकार रही थी।
विश्वासघात किया था
उस स्त्री ने।
पूरा विश्वास किया गया था
उस स्त्री पर
जिसे तोड़कर उसने
ख़ुद को विश्वास दिलाया था
कि वह जीवित है।
अब वह निर्भीकता से खड़ी थी
मृत्यु के सामने।

रचनाकाल : अगस्त, 1996