Last modified on 20 फ़रवरी 2010, at 20:39

अब चलो मेहनतकशों के गीत गाएँ / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:39, 20 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब चलो मेहनतकशों के गीत गाएँ
स्वर्ग को वापस धरा पर खींच लाएँ

सभ्यता, सम्पन्नता युग की प्रगति पर
स्रोत हैं मज़दूर की फूली शिराएँ

घाटियों के तुंग शिखरों के विलय तक
हर क़दम पर हैं सुखद संभावनाएँ

आदमी अपना इरादा बाँध ले तो
साथ देती हैं ज़माने की हवाएँ

अलविदा सदियों पुरानी हीनताओ
जीतनी हैं अब हमें प्रतियोगिताएँ