Last modified on 21 फ़रवरी 2010, at 22:27

माचिस / पानी पानी रे

Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:27, 21 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKFilmSongCategories |वर्ग=अन्य गीत }} {{KKFilmRachna |रचनाकार=?? }} <poem>पानी पानी रे खारे…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: ??                 

पानी पानी रे खारे पानी रे
नैनों में भर जा
नींदें खाली कर जा

पानी-पानी इन पहाड़ों की ढलानों से
उतर जाना
धुआँ-धुआँ कुछ वादियाँ भी आयेंगी
गुज़र जाना
एक गाँव आयेगा मेरा घर आयेगा
जा मेरे घर जा
नींदें खाली कर जा

ये रुदाली जैसी रातें जगरातों में
बिता देना
मेरी आँखों में जो बोले मीठे पाखी तो
उड़ा लेना
बर्फ़ों में लगे मौसम पिघले
मौसम हरे कर जा
नींदें खाली कर जा