Last modified on 22 फ़रवरी 2010, at 07:58

नया ज़माना / कहाँ जाते हो

Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:58, 22 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKFilmSongCategories |वर्ग=अन्य गीत }} {{KKFilmRachna |रचनाकार = प्रेम धवन , '''गायक:लता …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: प्रेम धवन , गायक:लता मँगेशकर                 

कहाँ जाते हो टूटा दिल हमारा देखते जाओ
किए जाते हो हमको बेसहारा देखते जाओ
कहाँ जाते हो...

करूँ तो क्या करूँ अब मैं तुम्हारी इस निशानी को
अधूरी रह गई अपनी तमन्ना देखते जाओ
कहाँ जाते हो...

कली खिलने भी ना पाई बहारें रूठ कर चल दी
दिया क़िस्मत ने कैसा हमको धोखा देखते जाओ
कहाँ जाते हो...

तमन्ना थी की दम निकले हमारा तेरी बाहों में
हमारी ख़ाक में मिलती तमन्ना देखते जाओ
कहाँ जाते हो...