भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उन से नैन मिलाकर देखो / मुनीर नियाज़ी

Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:21, 25 फ़रवरी 2010 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उन से नैन मिलाकर देखो,ये धोखा भी खा कर देखो

दूरी में क्या भेद<ref>राज़</ref> छिपा है,इसकी खोज लगाकर देखो

किसी अकेली शाम की चुप में, गीत पुराने गाकर देखो

आज की रात बहुत काली है, सोच के दीप जला कर देखो

जाग-जाग कर उम्र कटी है, नींद के द्वार<ref>दरवाजा</ref> हिलाकर देखो

शब्दार्थ
<references/>