Last modified on 28 जनवरी 2007, at 17:33

एक चादर-सी उजालों / कमलेश भट्ट 'कमल'

Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 17:33, 28 जनवरी 2007 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: कमलेश भट्ट 'कमल'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

एक चादर-सी उजालों की तनी होगी

रात जाएगी तो खुलकर रोशनी होगी।


सिर्फ वो साबुत बचेगी ज़लज़लों में भी

जो इमारत सच की इंर्टों से बनी होगी।


आज तो केवल अमावस है, अँधेरा है

कल इसी छत पर खुली-सी चाँदनी होगी।


जैसे भी हालात हैं हमने बनाये हैं

हमको ही जीने की सूरत खोजनी होगी।


बन्द रहता है वो ख़ुद में इस तरह अक्सर

दोस्ती होगी न उससे दुश्मनी होगी।