Last modified on 6 मार्च 2010, at 21:41

रेत पर निशान / चंद्र रेखा ढडवाल

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 6 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्र रेखा ढडवाल |संग्रह=औरत / चंद्र रेखा ढडवाल }}…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


ख़राब मौसम के विरुद्ध
मंत्र बुदबुदाती औरत
जल्दी-जल्दी
भरती है आंचल में
तट पर लहरों संग आई
शंख-सीपियाँ
मुड़-मुड़ कर देखते हुए
रेत पर बने
पाँव के निशानों पर
आती-जाती
लहरों का ताण्डव