Last modified on 15 मार्च 2010, at 11:59

धड़कनों के जलतरंग पर / विद्याभूषण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:59, 15 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विद्याभूषण |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> धड़कनों के जलतर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धड़कनों के जलतरंग पर
बजता रहा प्रेमगीत का कोरस
और देह-सागर पर
तिरती रही सतरंगी मछलियाँ।
उस लय के विसर्जन का साक्षी हूँ,
इसलिए समुद्र तल पर
नहीं खोज पाता कोई अवशेष।

जीवन किसी संगी की प्रतीक्षा
नहीं करता।
वह आता है बिना कहे
और बिना बताए चला जाता है।
वर्णमैत्री के प्रतीकाक्षर गढ़ते हैं
कई तरह के अर्थपूर्ण विराम,
किन्तु यह नहीं बतलाते कभी
कि पूर्ण विराम के आगे क्या होता है।