Last modified on 20 मार्च 2010, at 15:45

वह कहेगी हाँ / अशोक वाजपेयी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:45, 20 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक वाजपेयी |संग्रह=उम्मीद का दूसरा नाम / अशोक …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह कहेगी हाँ
जब गरम धूप भेदेगी अँधेरा।

वह कहेगी हाँ
जब धरती भेजेगी अपना हरा सन्देश।

वह कहेगी हाँ
जब हवा लाएगी
ताज़ा फूलों की सुगन्ध
पकते फलों पर
ओझल होती ओस।