भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संसद में आरोप उछाले गए सदा/ विनोद तिवारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:35, 10 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संसद में आरोप उछाले गए सदा
इक दूसरे में खोट निकाले गए सदा

हमें ल्गा वे अब पद से हट जाएँगे
वे अपनी कुर्सियाँ बचा ले गए सदा

फ़सलों से मेहनत का प्रतिफल नहीं मिला
आँधी और तूफ़ान उड़ा ले गए सदा

सर्दी-गर्मी निर्धन के प्रतिकूल ही रहे
चौमासे सुख-चैन बहा ले गए सदा

झूठ हुआ वाचाल और है गूँगा सच
अँधियारों से छले उजाले गए सदा