भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऎसा सोचना ठीक नहीं / नवीन सागर

Kavita Kosh से
Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 6 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन सागर |संग्रह=नींद से लम्बी रात / नवीन सागर }}…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शेर चीता नहीं
मनुष्‍य एक हिंसक प्राणी है
हिंसा का बहाना चाहिए अहिंसा को
ईश्‍वर का बहाना
सबसे ज्‍यादा खून बहाने वाला है
सबसे ज्‍यादा पवित्र बहाना
इसे नकारने का मानुष बहुत कम है
ईश्‍वर ने भी नहीं नकारा कभी
इतनी हिंसा का बोझ उस पर है
कि वह अपना न्‍याय करेगा कैसे!

या मान लेगा
कि मनुष्‍य उसके हाथ से निकल गया है!
और उसका हाथ भी ले गया है
जो हिंसा के पक्ष में हमेशा उठा रहता है!

ईश्‍वर के बारे में ऐसा सोचना ठीक नहीं
पर ईश्‍वर का कोई काम तो ठीक-ठाक होता!