Last modified on 19 मई 2010, at 13:50

यहाँ नीलिमा हँसती निर्मल / सुमित्रानंदन पंत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:50, 19 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यहाँ नीलिमा हँसती निर्मल,
कँपता हरित तृणों का अंचल,
गाता फेन ग्रथित जल कल कल!
अरे त्याग तप संयम में रत!
किस मिथ्या ममता हित ये व्रत?
यह विराग क्यों भग्न मनोरथ?
बंकिम दृग, रक्तिम मदिराधर,
यह सुरांगना सुरा मनोहर
तुझे बुलाती, इसे अंक भर!
कौन जानता, क्या होगा फिर,
सुरा फेन सा जीवन अस्थिर,
पी रे मदिरा का यौवन चिर!’