Last modified on 22 मई 2010, at 22:47

पंचम पिकरव, विकल मनोभव / सुमित्रानंदन पंत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:47, 22 मई 2010 का अवतरण ("पंचम पिकरव, विकल मनोभव / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पंचम पिकरव, विकल मनोभव,
यौवन उत्सव!
मधुवन गुंजित, नीर तरंगित,
तीर कल ध्वनित!
हँसमुख सुन्दर प्रिय सुख-सहचर,
प्रिया मनोहर,
पी मदिराधर सखे, निरन्तर,
जीवन क्षण भर!