उमर मत माँग दया का दान,
जगत छल का मत कर विश्वास!
चाहता विभव-भोग, सम्मान?
ओस जल से कब बुझती प्यास!
धीर बन, सुख दुख में रह शांत,
विश्व मरुथल, सुख मृग जल भ्रांत!
पान कर, मदिराधर कर पान,
इसी में स्वर्ग, मुक्ति, कल्याण!
उमर मत माँग दया का दान,
जगत छल का मत कर विश्वास!
चाहता विभव-भोग, सम्मान?
ओस जल से कब बुझती प्यास!
धीर बन, सुख दुख में रह शांत,
विश्व मरुथल, सुख मृग जल भ्रांत!
पान कर, मदिराधर कर पान,
इसी में स्वर्ग, मुक्ति, कल्याण!