भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक नन्ही चिड़िया / किशोर कुमार खोरेंद्र
Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:24, 24 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किशोर कुमार खोरेंद्र }} {{KKCatKavita}} <poem> यह कैसा हैं महा…)
यह कैसा हैं महावृत
जो हैं अपरिमित
जिसमें व्यास हैं न त्रिज्या
उसे छूना जितना चाहूँ
उसकी परिधि भी लगती हैं
तब क्षितिज सी मिथ्या
बिना केंद्र बिंदु के
किस प्रकार से -
खींची है किसने यह
बिना आकार की यह गोलमाल दुनिया
न ओर का पता न छोर का
फिर भी -
आकाश को भी
अपने परों से ..नाप रही हैं
हर मन के घोंसलों से ......उड़कर
एक नन्ही चिड़िया