Last modified on 5 जून 2010, at 12:56

प्यार में / मदन कश्यप

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:56, 5 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मदन कश्‍यप |संग्रह= नीम रोशनी में / मदन कश्‍यप }} <po…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पानी पर
चलना ना सीखा
बादल-सा
उड़ना ना सीखा
फिर क्या सीखा
प्यार में।

धरती-सा
बिछना ना सीखा
अम्बर-सा
उठना ना सीखा
फिर क्या सीखा
प्यार में।

काँटों से
लड़ना ना सीखा
फूलों से
डरना ना सीखा
फिर क्या सीखा
प्यार में।