Last modified on 11 जून 2010, at 23:58

कालीबंगा: कुछ चित्र-12 / ओम पुरोहित ‘कागद’

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:58, 11 जून 2010 का अवतरण ()

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये चार ढेर
मिट्टी के
ढेर के बीचोबीच
नर कंकाल।

ढेर नहीं
चारपाई के पाये हैं
इस चारपाई पर
सो रहा था
कोई बटाउ
बाट जोहता
मनुहार की थाली की
मनुहार के हाथों से पहले

उतरी गर्द आकाश से
जो उठाई है
आज आपने
अपने हाथों
मगर सहेजे कौन?


राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा