Last modified on 22 जून 2010, at 23:52

अम्बर भी आन मिले तब / सरदार सोभा सिंह

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 22 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरदार सोभा सिंह }} {{KKCatKavita}} <poem> अम्बर भी आन मिले तब …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 

 अम्बर भी आन मिले तब

उड़ान भरी
दबी हुई निराशा ने
आई आशाओं की बाढ़
दब गए कला औ’ दिमागी अहंकार
खिल उठी हर कली आशाओं के बाग की

धमनियाँ , शिराएँ, पोर-पोर
हुए एकाकार
हस्ती के झंझट झमेलों से पार
बिन पंखों के भी उड़ा मैं अम्बरों पर
अम्बर भी आन गिरे तब
धरती पर.