Last modified on 29 जून 2010, at 12:51

दंगों में इंसान / रेणु हुसैन

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:51, 29 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेणु हुसैन |संग्रह=पानी-प्यार / रेणु हुसैन }} {{KKCatKav…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)



1
एक हिन्दू ने एक मुसलमान को मारा
एक मुसलमान ने एक हिन्दू को मारा
 
हिन्दू ने जिसे मारा
उसे इस्लाम से कुछ लेना—देना नहीं था
और मुसलमान ने जिसे मारा
उसे राम से कुछ लेना—देना नहीं था।
 
हिन्दू मुसलमान को
मुसलमान हिन्दू को मारकर
आगे बढ़ गया
 
जो मारा गया
वह न हिन्दू था, न मुसलमान
एक अदना-सा इंसान था
भूख से लड़ता हुआ
घर के लिए भटकता हुआ।
 
2
हिन्दू ने मुस्लिम को मारा
मुस्लिम ने हिन्दू को मारा
इंसां ने इंसां को मारा
 
हिन्दू ने मुस्लिम को बचाया
मुस्लिम ने हिन्दू को बचाया
इंसां ने इंसां को बचाया