भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विदाई / रेणु हुसैन

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 29 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेणु हुसैन |संग्रह=पानी-प्यार / रेणु हुसैन }} {{KKCatKav…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पालकी अब तैयार खड़ी
काहे बहे अंसुअन की लड़ी

सूरज कैसा चमक उठा है
मस्त हवाएं बह निकलीं
सांझ ढली फिर बादल छाए
निसा की बेला और बढी
काहे बहे अंसुअन की लड़ी

घूंघट में चुप-चुप आंखें
आंखों में चुप-चुप सपने
भारी होता मन पल-पल
अब आहें बेकार सभी
बीती निसा और प्रात भई
काहे बहे अंसुअन की लड़ी

कैसे मंजर सामने आए
जो थे, अपने हुए पराए
जननि नेह से नाता टूटा
भइया का घर भी छूटा
प्रीतम तुमसे डोर बंधी
काहे बहे अंसुअन की लड़ी