भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काबुलीवाला–2 / वीरेन डंगवाल

Kavita Kosh से
Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:37, 1 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन डंगवाल |संग्रह=स्याही ताल / वीरेन डंगवाल }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


एक बादल जो दरअसल एक नम दाढ़ी था
एक बारिश जो थी मेरा टपकता हुआ घर
एक ख्‍वाब
ऐसा ऊभ-चूभ कि चूता था
भौंहों तक से आंसू सरीखा
एक तलब
इतनी हसीन अपनी बेताबी में

एक फरेब
जानबूझकर कौर की तरह जिसे मुंह में डालते
दिल चूर-चूर हुआ
00