Last modified on 10 जुलाई 2010, at 20:27

प्यारी छबि की रासि बनी / भारतेंदु हरिश्चंद्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:27, 10 जुलाई 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यारी छबि की रासि बनी।
जाहि बिलोकि निमेष न लाग्त श्री वृषभानु-जनी॥
नंद-नंदन सों बाहु मिथुन करि ठाढ़ी जमुना-तीर।
करक होत सौतिन के छबि लखि सिंह-कमर पर चीर॥
कीरति की कन्या जग-धन्या अन्या तुला न बाकी।
वृश्चिक सी कसकति मोहन हिय भौंह छबीली जाकी॥
धन धन रूप देखि जेहि प्रति छिन मकरध्वज-तिय लाजै।
जुग कुच-कुंभ बढ़ावत सोभा मीन नयन लखि भाजै॥
बैस संधि संक्रौन समय तन जाके बसत सदाई।
’हरिचंद’ मोहन बढ़भागी जिन अंकम करि पाई॥