Last modified on 12 जुलाई 2010, at 21:20

तारे चुपचाप देखा करते हैं / त्रिलोचन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:20, 12 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन |संग्रह=अरघान / त्रिलोचन }} {{KKCatNavgeet}} <poem> पवन…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पवन
शाम बीतने पर
बँसवारी में
छिप कर आता है
बाँसुरी बजाता है
रुक रुक कर
बाँसुरी बजाता है

नीम के फूलों की
हरी भरी सुगंध पिए
रात
मौन रहती है
बाँसुरी की तान सुना करती है

तारे चुपचाप देखा करते हैं
पृथ्वी को
राहें उदास देखती हैं
आकाश को !