Last modified on 20 जुलाई 2010, at 19:38

पहर पर पहर भर / हरीश भादानी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:38, 20 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश भादानी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> पहर पर पहर भर संघ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहर पर पहर भर
संघर्ष के पश्चात
अफीमची अँधेरे की अँगुलियों से फिसल
उझके हुए
सूरज सरीखे हम
स्वरानी चोंच-कूहें
चिटखिटाती
पंखुरियों की पखावज
एक झीनी सी सरोदी गूँज भँवरों की-
हमारे
आगमन की सूचनाएँ
धूप पोरों से पखारी
तैरती ही जा रही
विस्तार के वातावरण में
दृष्टि बाँधे दूर अन्तों से
पड़ावों को अदेखा कर
उड़ी ही उड़ी जा रही
हमारी ये साँसें-क्रियाएँ !