भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे जो / अजित कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 2 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजित कुमार |संग्रह=घोंघे / अजित कुमार }} {{KKCatKavita}} <poem> …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे जो मर चुके थे
दफ़्नाए ही क्या,
बिसराए तक जा चुके थे

वे जो ’थे’ ही नहीं बिलकुल
अरे, कितने अधिक ’हैं’

देखो, सूखी गर्म रेत पर
चमकती हुई नन्हीं-मुन्नी सीपियाँ ।

कभी थीं,
आज हैं,
और आगे सदा होंगी !