भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनायास / अजित कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 2 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजित कुमार |संग्रह=घोंघे / अजित कुमार }} {{KKCatKavita}} <poem> …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रेंगते हुए एक लम्बे से केंचुए को,
मैंने जूते की नोक से जैसे ही छेड़ा,
वह पहले तो सिमटा,
फिर गुड़ीमुड़ी नन्हीं एक गोली बन,
सहसा स्थिर हो गया ।

क्या मैं जानता था
देखूँगा इस तरह
गीली मिट्टी में अनायास
अपना प्रतिबिम्ब ?