Last modified on 6 अगस्त 2010, at 21:34

पानी की साध / हरीश भादानी

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:34, 6 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>जुत-जुत जुतते मौन मापते नागा किये बिना कोई दिन सूरज बटोही बैल ऊ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जुत-जुत जुतते
मौन मापते
नागा किये बिना
कोई दिन
सूरज बटोही बैल ऊंट आदमी
बोझ सहेजे कड़ियल कंधे
तभी तभी तो
पुलकती-पुराती है
पानी की साथ
परीढ़े के चेहरे
            
मार्च’ 82