भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसके इस सवाल के बाद / आदिल रशीद

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:05, 28 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आदिल रशीद |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> ख़ामोश होता हे क्य…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ामोश होता हे क्यूँ दरिया इश्ताआल <ref>ज्वार भाटा, गुस्सा </ref> के बाद
सवाल ख़त्म हुए उस के इस सवाल के बाद

वो लाश डाल गया कत्ल कर के साए में
उसे ख़याल मिरा आ गया जलाल<ref>गुस्सा</ref> के बाद

नये ज़माने का दस्तूर बस म आज़ अल्लाह<ref>प्रभु ही बचाए</ref>
नवाज़ता<ref>इज़्ज़त प्रदान करना</ref> है खिताबों<ref>पुरस्कार, अवार्ड</ref> से इन्तकाल<ref>स्वर्गवास</ref> के बाद

ये फ़ूल, चाँद, सितारे ये कहकशाँ<ref>आकाश गंगा</ref> ये घटा
अज़ीज़<ref>प्रिय</ref> ये भी हैं लेकिन तिरे ख़याल के बाद

वो शख़्स<ref>व्यक्ति</ref> मुझको बस इतना सिखा गया आदिल
किसी को दोस्त बनाओ तो देखभाल के बाद

शब्दार्थ
<references/>