भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
टूटें सकल बन्ध / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
Kavita Kosh से
Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 23:07, 22 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकारः सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" Category:कविताएँ [[Category:सूर्यकांत त्र...)
रचनाकारः सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
टूटें सकल बन्ध
कलि के, दिशा-ज्ञान-गत हो बहे गन्ध।
रुद्ध जो धार रे
शिखर - निर्झर झरे
मधुर कलरव भरे
शून्य शत-शत रन्ध्र।
रश्मि ऋजु खींच दे
चित्र शत रंग के,
वर्ण - जीवन फले,
जागे तिमिर अन्ध।