Last modified on 5 सितम्बर 2010, at 16:42

नज़र आई जब आसानी हमारी / सर्वत एम जमाल

Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:42, 5 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal

नज़र आयी जब आसानी हमारी

सभी ने शक्ल पहचानी हमारी


ये मंजर देख कर सब जल मरे थे

क़दम उनके थे, पेशानी हमारी


कहीं ऐसा न हो सच जीत जाए

यही तो है परेशानी हमारी


मिलेगी जब तलक जूठन की नेमत

नहीं छूटेगी दरबानी हमारी


अभी तक चल रही है कैसे दुनिया

बढ़ी जाती है हैरानी हमारी


कटोरा ले के दर दर नाचते हैं

मगर कायम है सुल्तानी हमारी