Last modified on 7 सितम्बर 2010, at 17:39

चीशें की पूं / रित्सुको कवाबाता

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:39, 7 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=रित्सुको कवाबाता }} Category:जापानी भाषा <poem> चीशें…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: रित्सुको कवाबाता  » चीशें की पूं

चीशें बच्ची है दो साल की
चेहरा गोल जैसे कि - चाँद ,
आँखों में कौतूहल !
रविवार के भोजन के बाद का मौन
टूटता है अकस्मात
'पूं....."
मैंने नहीं किया कहती है बहन
हर बड़ा दबाता है अपनी हसीं
चीशें कि गोल आँखे पूछती हैं
सब क्यूँ हंस रहे हैं ?

अनुवादक: मंजुला सक्सेना