Last modified on 7 सितम्बर 2010, at 17:58

बैण्ड-बाजे वाले / नरेश अग्रवाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:58, 7 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश अग्रवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> आधी रात में बैण…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आधी रात में
बैण्ड-बाजे वाले
लौट रहे हैं
वापस अपने घर

अन्धकार के
पुल को
पार करते

जिसके एक छोर पर
खड़ी है उनकी दुख-भरी ज़िन्दगी
और दूसरे छोर पर
सजी-धजी दुनिया