Last modified on 8 सितम्बर 2010, at 16:54

झलकते हुए शब्द / गोबिन्द प्रसाद

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:54, 8 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोबिन्द प्रसाद |संग्रह=कोई ऐसा शब्द दो / गोबिन्द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जैसे पहाड़ पर
घनी अन्धेरी रात में
गिरती है बर्फ़
चुपचाप

कुछ उसी तरह
मेरे भीतर झलकता
हुआ शब्द

अन्धेरा और बर्फ़
पिघलते हैं
धीरे धीरे धीरे

लेकिन शब्द
भीतर से झलकता हुआ
व्याप जाता है
सुबह होने तक
पहाड़ियों की शिरा शिरा में