भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शिखर पर / गोबिन्द प्रसाद

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:58, 8 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोबिन्द प्रसाद |संग्रह=कोई ऐसा शब्द दो / गोबिन्द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वहाँ
ठठाती हँसियों के बीच
हम सब कितने भले लगते
पहाड़ी पगडण्डियों के मोड़
पर,खड़े बतियाते

शिखर पर आकण्ठ
चिहुँक कर बोलता पाखी
गतियों में आबद्ध
दूर ही से देवदार
बाँहे फैलाते