भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कवि / गोबिन्द प्रसाद

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 10 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोबिन्द प्रसाद |संग्रह=कोई ऐसा शब्द दो / गोबिन्द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सन्तों की बानी सा
अपनी हर बात में लासानी सा
फ़क़ीरी में ठाठ में
-रूहानी सा
शब्दों की धरती पर
जीवन जिया उस ने
तुलसी निराला,कबीर और मीरा के
मर्म और मा’नी सा

उस ने जिया जीवन
पहाड़ और समुद्र बीच
धूप और पानी सा
सन्तों की बानी सा
उस ने जिया जीवन
अधूरे कथानक की
पूरी कहानी सा
सन्तों की बानी सा



  • कवि त्रिलोचन के ध्यान में लिखी गई पंक्तियाँ