भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोई ऐसा शब्द दो-कविता / गोबिन्द प्रसाद

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 10 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोबिन्द प्रसाद |संग्रह=कोई ऐसा शब्द दो / गोबिन्द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हमें
कोई ऐसा शब्द दो
जो कविता से ज़्यादा
हमारे समय के काम आए

कोई ऐसा शब्द दो
जो कवियों से ज़्यादा
धरती को भाए
उस आकाश को सुहाए

जो सदियों से ख़ाक छानता है!
हमें कोई ऐसा शब्द दो