Last modified on 12 सितम्बर 2010, at 13:03

आज के संदर्भ में कल / प्रताप सहगल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 12 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल }} {{KKCatKavita‎}} <poem> सड़कों पर घूमते हुए एकल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
सड़कों पर घूमते हुए
एकलव्य

खोज रहे हैं द्रोण को

और द्रोण न जाने किन अन्धी
गुफ़ाओं में

या यूतोपियाई योजनाओं में
खोया हुआ ख़ामोश है ।