Last modified on 14 सितम्बर 2010, at 20:11

नाथ हो कोटिन दोष हमारो / लक्ष्मीनाथ परमहंस

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:11, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाथ हो कोटिन दोष हमारो ।
कहाँ छिपाऊँ, छिपत ना तुमसे, रवि ससि नैन तिहारौ ।। टेक ।।
जल, थल, अनल, अकास, पवन मिलि, पाँचो है रखवारो ।
पल-पल होरि रहत निसी बासर तिहुँ पुर साँझ सकारो ।।
जागत, सोवत, उठत, बैठत करत फिरत व्यवहारो ।
रहत सदा संग, साथ न छोड़त, काल पुरुष बरियारो ।।
बाहर भीतर बैठि रह्यो है, घट-घट बोलनि हारो ।
दुख-सुख पाप-पुन्य के मालिक, निज जन जानि उबारो ।।
कहाँ लाज करि नारि नाह सों जो देखत तन सारो ।
'लक्ष्मीपति' के स्वामी केशव भव-नद पार उतारो ।।