भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बोलता चांद / केदारनाथ अग्रवाल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 23 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल Category:कविताएँ Category:केदारनाथ अग्रवाल ~*~*~...)
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
चुप-बोलती
चांदनी में,
बोलता है चांद
आसमान का
नीलम-रहस्य
ज़मीन में
खोलता है चांद ।
(पंख और पतवार' नामक कविता-संग्रह से)