भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

टिटिहरी / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:25, 23 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल Category:कविताएँ Category:केदारनाथ अग्रवाल ~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


आसमान में उड़ी

टिटिहरी,

और उड़ते-उड़ते

बोलते-बोलते बोल,

दृष्टि से पार निकल गई

जैसे

कोई कटार

हृदय के पार निकल गई ।


('पंख और पतवार' नामक कविता-संग्रह से)