रचनाकार=संजय मिश्रा शौक संग्रह= }} साँचा:KKCatgazal
कई सूरज कई महताब रक्खे
तेरी आँखों में अपने ख्वाब रक्खे
हरीफों से भी हमने गुफ्तगू में
अवध के सब अदब-आदाब रक्खे
हमारे वास्ते मौजे-बला ने
कई साहिल तहे-गिर्दाब रक्खे
उभरने की न मोहलत दी किसी को
चरागों ने अँधेरे दाब रक्खे