Last modified on 24 अक्टूबर 2010, at 17:27

पुंज-पुंज संजीवन बरसे / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:27, 24 अक्टूबर 2010 का अवतरण

घनन घनन सावन घन बरसे
जड़ में ज्ञान
गान चेतन में
तन में प्राण-प्रलोभन बरसे।

ताप हताहत, दाप दमनकर
चाप-चढ़ा-संताप शमन कर
भूमि भामिनी के श्लथ तन पर
पुंज पुंज संजीवन बरसे।

रचनाकाल: ०१-११-१९९६