Last modified on 24 अक्टूबर 2010, at 17:45

क्या यह भूतल मौन रहेगा / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 24 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या यह भूतल मौन रहेगा
क्या यह अपनी कथा व्यथा भी
नहीं कहेगा

क्या यह सागर मौन रहेगा
जल अथाह क्या आह-दाह अब
और सहेगा
क्या यह बादल
इन साँसों से नहीं
बहेगा

रचनाकाल: १३-११-१९६१