Last modified on 12 नवम्बर 2010, at 14:13

मेरे दिल में उतर गया/जावेद अख़्तर

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:13, 12 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= जावेद अख़्तर |संग्रह= तरकश / जावेद अख़्तर }} [[Category:…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


मेरे दिल में उतर गया सूरज
तीरगी<ref>अँधेरा</ref> में निखर गया सूरज


दर्स <ref>शिक्षा</ref> देकर हमें उजाले का
खुद अँधेरे के घर गया सूरज


हमसे वादा था इक सवेरे का
हाय केसा मुकर गया सूरज


चांदनी अक्स, चाँद आइना
आईने में संवर गया सूरज


डूबते वक़्त जर्द<ref>पीला</ref> था इतना
लोग समझे के मर गया सूरज

शब्दार्थ
<references/>