Last modified on 3 दिसम्बर 2010, at 10:02

गगन हरा हुआ / अनिरुद्ध नीरव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:02, 3 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध नीरव |संग्रह=उड़ने की मुद्रा में / अनिर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पीली तितलियों से,
भरा हुआ
सारा नीला गगन
हरा हुआ

     तितलियाँ उतर आईं
     सरसों के खेत में
     अलग-अलग एक रंग
     सिमटे समवेत में

हर दाना सोन-सा
खरा हुआ

     तितलियाँ उतर आईं
     पहाड़ी ढलान पर
     जटगी के फूल नए
     थे जहाँ उठान पर

तैल कुम्भ उनका
गहरा हुआ

     तितलियाँ उतर आईं
     हल्दी की बाड़ में
     सोने की गाँठ बँधी
     एक-एक झाड़ में

परिणय का रंग
सुनहरा हुआ ।