Last modified on 4 दिसम्बर 2010, at 18:15

यह सूर के अंतर की झाँकी / कुमार अनिल

Kumar anil (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:15, 4 दिसम्बर 2010 का अवतरण

यह सूर के अंतर की झाँकी,
           यह तुलसी का अरमान भी है ।
यह भूषण की ललकार भी है,
           औ संत कबीर का ज्ञान भी है ।
है पन्त निराला का स्वप्न अगर
            तो दिनकर का अभिमान भी है ।
हिंदी भाषा ही नहीं केवल,
            यह भारत की पहचान भी है ।