Last modified on 6 दिसम्बर 2010, at 17:54

होटों को सच्चाई दे / कुमार अनिल

Kumar anil (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:54, 6 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>होठों को सच्चाई दे बस इतनी अच्छाई दे मेरा ही आसेब मुझे घर में रो…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होठों को सच्चाई दे
बस इतनी अच्छाई दे

मेरा ही आसेब मुझे
घर में रोज़ दिखाई दे

ऐसी क्यों है ये दुनिया
यारब आज सफ़ाई दे

रिश्ते अगर बनाए हैं
रिश्तों को गहराई दे

ख़ुद से भी कुछ बात करूँ
इतनी तो तन्हाई दे

अगर कहीं है ईश्वर तू
मुझको कभी दिखाई दे