Last modified on 7 दिसम्बर 2010, at 11:43

ममता का मंदिर माँ / शिवराज भारतीय

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:43, 7 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराज भारतीय }} {{KKCatKavita}} <poem> लाड़ प्यार का समंदर मा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


लाड़ प्यार का समंदर मां
मोह ममता का मंदिर मां

अच्छी-अच्छी बात बताती
लोरी गाए सुलाए मां

धमकाती जब करें शरारत
रूठें तब पुचकारें मां

मां कहने से मुंह भर आता
हृदय नेह सरसाए मां

मनुज भले बुढ़ा हो जाए
उसे समझती बच्चा मां

सारे तीर्थ-धाम वहीं पर
जिस घर में मुस्काए मां

मां सम नही जगत में दूजा
परमेश्वर भी पूजे मां

मूल राजस्थानी से अनुवाद : स्व. श्रीमति राजेश्वरी पारीक ‘‘मीना’’ द्वारा