Last modified on 21 अगस्त 2014, at 10:27

काननि सुनौं स्याम की मुरली / हनुमानप्रसाद पोद्दार

  (राग जंगला-ताल कहरवा)

 काननि सुनौं स्याम की मुरली, नैननि निरखौं रूप ललाम।
 घ्राननि सूँघौं अंग-गंध सुचि, परसौं त्वचा अंग अभिराम॥
 रसना चखौं प्रसाद मधुर अति, बानी नित्य करै गुन-गान।
 मन में बस्यौ रहै नित मेरे आठौं जाम मधुर रस-खान॥
 करत संग अनवरत अनूपम मन-‌इंद्रिय सब भ‌ए निहाल।
 पाय मधुर-रस ब्रह्मा-परस, रति बढ़त निरंतर निरवधि काल॥